Home politics बीजेपी प्रदेशध्यक्ष बोले..कांग्रेस की पहली लिस्ट में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को...

बीजेपी प्रदेशध्यक्ष बोले..कांग्रेस की पहली लिस्ट में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को दी गई टिकट

95
0
सोनीपत, 7 सितम्बर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और बीजेपी और कांग्रेस की पहली लिस्ट भी सामने आ चुकी है. जहां बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद बगावत के सुर हावी हैं, तो कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं.
बीजेपी पार्टी के नेता मोहनलाल बडोली और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बीजेपी पार्टी में कोई भी बगावत नहीं है ,सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, वहीं कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट में ही अपराधी जेल में बैठे हुए लोगों को टिकट दी गई है.विधानसभा चुनाव में नेता एक दूसरे पर जुबानी  ह.मले लगातार तेज कर रहे हैं लेकिन सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पार्टी की पहली लिस्ट के बाद बीजेपी के नेताओं में अस्तित्व और बगावत के सूर लगातार बढ़ रहे हैं।
बीजेपी पार्टी में नहीं है कोई बगावत 
बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि 67 नाम की पहली लिस्ट में किसी भी विधानसभा पर कोई भी कार्यकर्ता कोई बगावत नहीं कर रहा है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। दूसरी लिस्ट पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व आने वाले दो दिनों में बचे हुए नाम की दूसरी सूची जारी कर देगा.टिकट बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी इस तरह का भरम विरोधियों द्वारा फैलाया जा रहा था और इस बार विरोधी यह झूठ बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर जुबानी ह.मला बोला, कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट में जिन लोगों को टिकट दिया गया है उनमें अपराधी और जेल में बैठे हुए लोगों को टिकट दी है कांग्रेस ने आपराधिक प्रवर्ति के लोगों को टिकट दी है। पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा कि सभी पार्टियों में बहुत ज्यादा खिलाड़ी पहले ही काम कर रहे हैं और किसी एक खिलाड़ी पर कोई भी प्रतिक्रिया देना गलत है,कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि तीसरी बार फिर बीजेपी पार्टी प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here