Home Accident बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटते ही मची चीख-पुकार,...

बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटते ही मची चीख-पुकार, 35 से ज्यादा लोग घायल

220
0

बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के बहादुरगढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि श्रद्धालुओं से भरी बस पलटते ही चीख-पुकार मत गई। जिससे 35 यात्री घायल हो गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद गांव के पास हुुआ। जहां बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

रविवार की सुबह दिल्ली के रावल नगर क्षेत्र स्थित सिग्नेचर ब्रिज के पास से बस में सवार होकर श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर में मत्था टेकने के लिए निकले थे।  घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक वर्षीय मासूम बच्ची सहित तीन घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बता दें कि हादसे के समय बस का चालक नशे में बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here