हरियाणा, 6 सितम्बर –पंजाब और दिल्ली के बाद अब आम आदमी पार्टी की निगाह हरियाणा पर है। आप पार्टी ने शुक्रवार को टोहाना में चुनावी बिगुल फूंका। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जाखल की अनाज मंडी में आयोजित रैली को संबोधित किया। उनके साथ आप पार्टी पंजाब के अध्यक्ष बुधराम सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पांच गारंटी देगी, उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली व पंजाब की तरह इन गारंटी को लागू किया जाएगा। पार्टी की पांच गारंटियों में 24 घंटे बिजली, गरीबों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं को फ्री बस सेवा, 1000 महीना की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन, युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने की गारंटी शामिल है। ऐसे में पंजाब के आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष बुधराम व लहरा से विधायक वीरेंद्र गोयल ने पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में भी बनेगी। उन्होंने कहा की हरियाणा की जनता इस समय भाजपा की सरकार से तंग हो चुके है।







