Home Haryana हिसार में ‘गब्बर की एंट्री’ से अधिकारियों के छूटे पसीने, 2 को...

हिसार में ‘गब्बर की एंट्री’ से अधिकारियों के छूटे पसीने, 2 को किया सस्पेंड

169
0

हिसार (अंकुर कपूर): हरियाणा में गब्बर कहे जाने वाले गृह मंत्री अनिल विज की एंट्री से अधिकारियों के पसीने छूट गए। बता दें कि शुक्रवार को हिसार में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेने अनिल विज पहुंचे। इस दौरान एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने पब्लिक की ग्रीवेंस सुनते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड भी किया।

बताया जा रहा है कि यहां वह पब्लिक की शिकायतें सुनने आए हैं। उन्होंने कहा कि लोग तंग होकर ग्रीवेंस कमेटी तक पहुंचते हैं और उन्हें यहां न्याय मिलना चाहिए। अनिल विज ने कहा कि यहां पर फैसले होते हैं सुनवाई नहीं।

विज ने अपनी पहली ही मीटिंग में अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। गृह मंत्री ने आदर्श सहकारी समिति की प्रॉपर्टी की गलत रजिस्ट्री करने पर हांसी के नायब तहसीलदार जयवीर सिंह काे सस्पेंड कर दिया। साथ ही सहायक रजिस्ट्रार को दि हिसार स्कॉलर हाउस बिल्डिंग सोसाइटी के प्रधान कपिला देवी के गबन मामले में रिकार्ड उपलब्ध न करवाने पर सहायक रजिस्ट्रार सस्पेंड कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here