Home Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डायग्नोस्टिक सेंटर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डायग्नोस्टिक सेंटर का किया लोकार्पण

137
0
कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त – कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, योग गुरु स्वामी रामदेव, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद नवीन जिंदल,स्वामी परमात्मानंद, चिन्यम पांडया गीता ज्ञान संस्थान में जिओ गीता और गुरुग्राम मेदांता मिलकर डायग्नोस्टिक सेंटर का  लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की मौजूदगी में हुआ।
 गीता ज्ञान संस्थान में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। योग से आज पूरा विश्व तंदुरुस्त हो रहा है। जब हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तो विकास की गति तेज रहती है। आज मुझे गीता ज्ञान संस्थान में आने का मौका मिला है यहां पर कई सुविधाओं का आज से शुभारंभ किया जा रहा है योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपने योग के आसान भी सिखाए जब मंच पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने योग के आसन किया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। योग करने से सभी निरोगी रहते  हैं। अगर मनुष्य निरंतर योग करता है तो उसके आसपास बीमारी भी नहीं आती है। कपालभाति अनुलोम विलोम आदि का योग जरूर करना चाहिए। इस दौरान मेदांता के डायरेक्टर डॉक्टर नरेश त्रेहन ने योग गुरु बाबा रामदेव की हाथ की नस देखते हुए पल्स रेट भी चेक की सब कुछ नॉर्मल दिखाई दिया। योग एक जीवन जीने की कला है।
 योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आज योग ने एक क्रांति ला दी है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि भारत में अनेक संस्कृति और सभ्यता का विकास हुआ है। भारत की सनातन संस्कृति भारत का ज्ञान है। अनेक लोगों ने भारत की संस्कृति को जानने के लिए भारत में आने के लिए स्वीकार किया है। गीता का ज्ञान इसी धरती पर दिया गया। इस देश में धर्म और ज्ञान को तलवारों की ताकत से भी नहीं मिटाया जा चुका। यह सब गीता में वर्णित है। आज भारत का सम्मान बड़ा है। आज भारत परिवर्तन की ओर जा रहा है पूरा विश्व भारत की ओर देखा है। सरकारे  देश को चलाने की गति प्रदान करती हैं। आज देश बदल रहा है। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि आज सही मार्ग पर चलने का संकल्प लें।कुरुक्षेत्र में आज गीता ज्ञान संस्थान में वैनलेस सेंटर का शुभारंभ हुआ है। जब मनुष्य का शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ता है तो  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वेलनेस सेंटर खोला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here