Home Ambala चित्रा सरवारा ने भाजपा पर साधा निशाना…भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को...

चित्रा सरवारा ने भाजपा पर साधा निशाना…भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को बदलने पर कहा ये

123
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- जैसे ही चुनावो  की तारीख तय हुई वैसे ही सत्ता पक्ष  और विपक्षी नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए है.  हरियाणा में बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को बदल दिया. इतना ही नहीं बीजेपी के इस फैसले से हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नाराज भी दिखाई दिए, जिसपर कांग्रेस को बोलने का मौका भी मिल गया. आज अपने जन्म दिन के अवसर पर कांग्रेस  नेत्री चित्रा सरवारा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
मीडिया से बात करते हुए चित्रा सरवारा ने कहा कि ऐन चुनाव के मौके पर  पर मात्र जब सरकार के छ महीने बचे थे भाजपा को  अपना मुख्यमंत्री , होम  मिनिस्टर और पूरा कैबिनेट बदलना पड़ रहा है,ये साफ दिखाई दे रहा है कि कितनी भाजपा के खिलाफ हवा चल रही है.चित्रा सरवारा ने   बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में हर वर्ग का प्रदर्शन चल रहा है. उन्होंने हरियाणा को क्राइम में नंबर वन बताया.वहीं उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे पर भी तंज कसा और लोगों से अपील की है कि अगर आपने अबकी बार भाजपा को सत्ता में लाने की गलती कर दी तो आपका मूलभूत अधिकार और भविष्य सब कुछ दाव पर लग जायेगा. वहीं उन्होंने कांग्रेस की जीत का भी दावा किया.
कांग्रेस की समीक्षा चल रही है.. जल्द करेंगे कैंडिडेट अनाउंस 
बीजेपी ने हरियाणा में अपने 6 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है,वहीं अभी तक कांग्रेस ने अपने एक भी कैंडिडेट की लिस्ट जारी नहीं की. इस पर चित्रा सरवारा ने कहा कि कांग्रेस की समीक्षा चल रही है और पैनल बन चुके है और जल्द ही कांग्रेस अपने कैंडिडेट अनाउंस करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here