Home Haryana भाजपा में बगावत के मुद्दे पर बोले नायब सैनी…नाराज़ नेताओं को ...

भाजपा में बगावत के मुद्दे पर बोले नायब सैनी…नाराज़ नेताओं को मनाया जाएगा

162
0
कुरुक्षेत्र, 5 सितम्बर ( TSN)-मुख्यमंत्री एवं लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी अपने हर चुनावी अभियान की शुरुआत इस बार भी गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर से करने के लिए पहुंचे. ज्योतिसर में उनके साथ राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने भी ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना की और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने की कामना की।उन्होंने ज्योतिसर तीर्थ पर मन्नत का धागा बांधा और तीर्थ कीपरिक्रमा करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत भी की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा सोच समझकर पहली लिस्ट जारी की गई है।  उन्होंने भाजपा द्वारा कई नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर  कहा कि कोई भी नेता पार्टी नहीं छोड़ रहा है जिस नेता की जो भी नाराजगी है उसे मिलकर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर सीट पर कमल का चुनाव निशान किसी एक को मिलना है लेकिन लेने वाले कई हैं। ऐसे में जो नाराज होंगे उन्हें मना लिया जाएगा।
कांग्रेस पर भी जमकर कसा  तंज
वहीं नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर भी जमकर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस हर वर्ग का शोषण करने वाली पार्टी है। क्या पता कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कांग्रेस के नेताओं का भी शोषण करते हो। उन्होंने कांग्रेस के डीएनए को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि दोनों ही दल भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। ऐसे में आप खुद सोच सकते हैं कि जब दो भ्रष्टाचारी मिलकर गठबंधन करेंगे तो वह भला प्रदेश का भला कैसे कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया के सभी भाजपा की उम्मीदवार भारी मतों से जीत कर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here