Home Haryana नवीन गोयल व उनके सभी साथियों ने दिया बीजेपी के सभी ...

नवीन गोयल व उनके सभी साथियों ने दिया बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा

146
0
गुरुग्राम, 5 सितम्बर ( TSN)- गुरुग्राम से  बीजेपी पार्टी की टिकट नहीं मिलने पर  नवीन गोयल ने नाराजगी जताई है. नवीन गोयल को  पूरी उम्मीद थी की बीजेपी पार्टी   गुरुग्राम की टिकट  उन्हें देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.इसके चलते नवीन गोयल व उनके सभी साथियों ने  बीजेपी के सभी  पदों से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि गुरुग्राम मांगे नवीन गोयल  को लेकर आज  पैदल मार्च निकाला गया। सबसे पहले कोर्ट परिसर में नवीन के चाहने वाले हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए। नवीन गोयल  व डीपी गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वह पार्टी से अपना हक मांग रहे है पिछले छह साल से लगातार वह गुरुग्राम को चमकाने में लगे है.उन्होंने गुरुग्राम में किसी की भी अनदेखी नहीं की, फिर उनको टिकट क्यों नही दी गई।हजारों की संख्या में पद यात्रा सदर बाजार पहुंची जहां पर सभी में समर्थन किया। यह पद यात्रा पीएम  मोदी  और नायब सैनी तक आवाज पहुंचाने के लिए निकाली है। गुरुग्राम में  विधान सभा की टिकट  न मिलने से नाराजगी  भी जहीर की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here