नरवाना | हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कांवड़ लेकर हरिद्वार जा रहे यात्रियों की गाड़ी का टायर अचानक फट गया। हादसा बदोवाल गांव के पास हुआ, जहां आईसर कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस दुर्घटना में फतेहाबाद जिले के गांव बिगड़ और किरडान के करीब 22 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक गंभीर रूप से घायल हिमांशु पुत्र रोहतास को अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सभी यात्री हरिद्वार से कांवड़ लाकर लौट रहे थे। घायलों में कई युवकों की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया।







