जींद 5 सितम्बर : जींद विधानसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर से डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को जींद शहर सीट से अपना प्रत्याशी चुना है। टिकट मिलने के बाद डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह नज़र आया। सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा के आवास पर ढोल नगाड़े लेकर इक्कठा हुए और खूब आतिशबाजी कर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को टिकट मिलने का जश्न मनाया।
इस दौरान विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि वो विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और एक बार फिर से जींद शहर सीट से कमल खिलाएंगे। कांग्रेस और आप का दो संगठनों का गठबन्धन है। भाजपा का गठबन्धन जनता के साथ है। फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।







