अंबाला, 3 सितंबर : हिमाचल में हो रही लगातार बारिश ने मैदानी इलाको में रहने वाले लोगो के दिलो में एक बार फिर दहशत का माहौल बना दिया है ! खासकर अंबाला के लिए मुसीबत बन पहाड़ो की बरसात एक बार फिर से मुसीबत लाने वाली है । अंबाला के बीचो बीच बहने वाली नदी टांगरी का जलस्तर बढ़ने से आसपास रहने वाले लोगो में डर का माहौल है.लोग अपना सामान व पशुधन को बचाने में जुट गए है ! हालांकि प्रशासनिक अधिकारी की अगर माने तो अभी नदी खतरे के निशान से कुछ ही नीचे है लेकिन उन्होंने जल स्तर बढ़ने से इंकार भी नहीं किया प्रशासन अनाउंसमेंट के जरिये लोगो को सचेत भी कर रहा है !
पिछले साल अंबाला में बाढ़ की स्थिति बनी थी जिसको लोग आज तक भी नहीं भूले है उसका कारण है कि पहाड़ों में अधिक बरसात का होना ! पहाड़ो में लगातार बरसात हो रही है जिसका सीधा असर मैदानी इलाको में पड़ता है.आज भी अचानक दोपहर बाद टांगरी नदी का जल स्तर बढ़ने लगा जिसके चलते टांगरी नदी के आसपास इलाको में नदी का पानी घुस गया। जिससे लोगों को संभलने का मौका नही मिला और लोग अपना सामान संभालते व समेटते दिखाई दिए साथ ही लोगो को पशुधन को भी नदी से दूर ले आये ! लोगो सामान को अपनी छतो पर पहुंचाने लगे व पानी को देखते नज़र आये कि कही पानी ज्यादा बढ़ गया तो वे क्या करेंगे !
लोगो का कहना है कि दोपहर तक टांगरी नदी में पानी कम ही था कि अचानक ही दोपहर बाद पानी बढ़ने लगा और और देखते ही देखते पानी गलियों में आ गया साथ ही शाम होते होते घरों में घुसने लगा ! उनका कहना है कि पहले प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सुचना नहीं मिली लेकिन बाद में एक सरकारी गाडी ने अनाउंसमेंट के जरिये उन्हें सचेत रहने को कहा ! प्रशासन की तरफ से लोगो में गुस्सा भी नज़र आया उनका कहना है कि पिछले साल भी इसी नदी के कारण उनका काफी नुकसान हुआ था तब भी प्रशासन ने कुछ नहीं किया और अब भी पानी को रोकने के कोई इंतज़ाम नहीं किये जबकि नदी का जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है !
लोगो को रात में सचेत रहने की हिदायत
वही नदी के बढ़ते जल स्तर से परेशासनिक अधिकारी खुद भी इस पर नज़र बनाये हुए है और जहाँ से ये पानी आगे आ रहा है वहां से समय समय पर फिन कर जानकारी ले रहे है साथ ही कर्मचारियों द्वारा अलाउंसमेंट में की जा रही है ! प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि अभी नदी में 14000 क्यूसिक पानी है जो खतरे के निशान से कुछ ही कम है अगर पानी और आ जाता हैं तो खतरे का निशान पार कर जायेगा ! उन्होंने बताया कि ये पानी पहाड़ो में अधिक बरसात होने के कारण आया है ! उनका कहना है कि वे नज़र बनाये हुए है और लोगो को भी रात में सचेत रहने को कहा जा रहा है ! उनका कहना है कि प्रशासन ने लोगो कि बचाव के सभी इंतज़ाम किये हुए है किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है !






