Home Haryana मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का...

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान

219
0

रोहतक (अंकुर कपूर): सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मामले को लेकर कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीबीआई के माध्यम से प्रतिशोध की राजनीति न करने की बात कही। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक स्थित मस्तनाथ मठ में पूजा के लिए पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है देशद्रोही लोगों का सिर उठाना चिंता का विषय है।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में सीबीआई के माध्यम से प्रतिशोध की राजनीति करना गलत है। मनीष सिसोदिया के मामले में गहराई से जांच करने के बाद ही सारी चीजें सामने आएंगी। साथ ही पंजाब में खालिस्तान के नारे लगने पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। जिस तरह से देशद्रोही किस्म के लोग सामने आ रहे हैं वह बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

साथ ही 2024 के चुनाव को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अन्य पार्टियों की तरह कांग्रेस पार्टी भी 2024 के चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। हरियाणा में मौजूदा सरकार non-performing है और भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी के मामले में हरियाणा प्रदेश में नंबर वन पर पहुंच चुका है। लेकिन कांग्रेस पार्टी एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here