Home Haryana वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोले भाजपा डरी..हरियाणा प्रदेश में अपनी हार कर चुकी...

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोले भाजपा डरी..हरियाणा प्रदेश में अपनी हार कर चुकी स्वीकार

106
0
कुरुक्षेत्र,  2 सितम्बर : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने बीजेपी पर तंज कंसा और कहा  चुनाव की तारीख बढ़ाने का यह फैसला चुनाव आयोग का है मगर इससे यह जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है हरियाणा प्रदेश में अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। मुख्यमंत्री अपना हल्का बदल रहे हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं और हरियाणा का एक मंत्री बयान दे रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 6 महीने में गिरा दें.गे भाजपा पूरी तरह से हार मान चुकी है और प्रदेश की जनता आज कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है।
अशोक अरोड़ा ने  कहा  कि मुख्यमंत्री पहले कहते हैं मैं करनाल से चुनाव लड़ूंगा और फिर बाद में बयान देते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष को मुझसे ज्यादा जानकारी है कि मुझे चुनाव कहां से लड़ना है। अशोक अरोड़ा ने सीएम नायब सैनी पर पर तंज हुए कहा पहले नारायणगढ़ से चुनाव लड़े फिर कुरुक्षेत्र से और फिर करनाल से अब मुख्यमंत्री लाडवा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं मगर यह प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लाडले उनकी हार निश्चित है। जींद रैली में गृहमंत्री अमित शाह के न पहुंचने पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा अमित शाह को पता है की रैली में भीड़ इकट्ठा नहीं होगी इसलिए वह नहीं आए।अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है हम लोगों से जनसंपर्क अभियान के तहत बातचीत कर रहे हैं और जनता हमारे साथ जुड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here