फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगे 36वें अंतरराष्ट्रीय मेले में एक से बढ़कर एक हस्तशिल्प कलाओं का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों और देशों से आए हस्तशिल्प कलाकार एक से बढ़कर एक हस्तशिल्प कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी ही एक हस्तशिल्प कलाकार हैं जो नॉर्थ ईस्ट के मेघालय से आई है।
बता दें कि यह उन वस्तुओं का इस्तेमाल करती हैं जिन्हें लोग कभी इस्तेमाल नहीं करते जैसे कि यह भुट्टे के छिलकों सोस्टवुड और फैंक देने वाली वस्तुओं से सुंदर फूल और पौधे बनाती हैं जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। इतना ही नहीं लोग इनकी स्टॉल पर ना केवल बढ़ चढ़कर आ रहे हैं बल्कि खरीदारी भी कर रहे हैं क्योंकि इनके द्वारा बनाई गई वस्तुएं सस्ती और सुंदर है।

यह हस्तशिल्प कलाकार पहली बार सूरजकुंड मेले में आई हैं लेकिन पिछले 12 सालों से यह मेघालय में अपना थोक का व्यापार चलाती हैं। उन्होंने बताया कि वह आर्डर के आधार पर अपना प्रोडक्ट तैयार करती हैं और मार्केट में बेचती हैं। इस कला को लेकर इन्हें स्टेट अवार्ड भी मिल चुका है। इतना ही नहीं यह अपने इस हुनर से 60 लोगों को रोजगार भी दे रही हैं।

इस मौके पर खरीदारी करने आए लोगों ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस स्टोल पर मिलने वाली वस्तुएं सस्ती और सुंदर है। वह हर साल मेले का इंतजार रहता है और वह हर बार यहाँ आकर खरीदारी करते हैं, क्योकि इस मेले में मिलने वाला समान कहीं और नहीं मिलता।







