यमुनानगर, 30 अगस्त : कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा द्वारा मॉडल टाउन, शास्त्री पार्क स्थित निवास स्थान पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा भाजपा पर जमकर बरसते नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल का शासन बिल्कुल फेलियर साबित हुआ है। दस साल जनता को लाइनों में लगा कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर कटवाए कभी फैमिली आईडी तो कभी प्रॉपर्टी आईडी को लेकर जनता इधर उधर भटकती रही। उन्होंने कहा की अब विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को लाइन हाजिर करेगी।
कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की भाजपा जीरो टॉलरेंस की बात करती थी,जबकि उसके विपरीत नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा साबित हुआ। उन्होंने कहा की पूरा शहर ऑथराइज्ड और अनऑथराइज्ड के चक्कर में उलझा पड़ा है। गलत सर्वे करवा कर जनता के पैसों का दुरुपयोग किया गया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बयान पर कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बत्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस तरफ का बयान मनीष ग्रोवर के अंदर का घमंड बताया है। उन्होंने कहा की किसी को धमकाना घमंड कहलाता है।
कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है
एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस के सभी नेता अपने स्तर पर कार्य कर रहे है। सभी नेता जनता के बीच पहुंच कर भाजपा की विफलताओं को उजागर कर रहे है। उन्होंने कहा की जनता भी अब भाजपा को अच्छे से समझ चुकी है। जनता अब भाजपा के किसी भी जुमले में नहीं फसने वाली। उन्होंने कहा की अब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।बतरा ने कहा की मुख्यमंत्री बनने का दावा हर कोई रख सकता है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।उन्होंने कहा की हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 75 सीटो पर जीत दर्ज करेगी.उन्होंने कहा की लोकसभा चुनावो में कांग्रेस ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा था और आगे आने वाले विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती के साथ लड़ेगी।
कुमारी शैलजा कल छछरौली अनाजमंड्री में जनसंदेश यात्रा को करेंगी सम्बोधित
कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने कहा की कल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा सांसद कुमारी शैलजा छछरौली अनाजमंड्री में जनसंदेश यात्रा को सम्बोधित करेगी। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा की कल होने वाली जन सन्देश यात्रा में हज़ारो की संख्या में लोग सांसद कुमारी शैलजा को सुनने के लिए पहुंचेगे।







