Home politics हरियाणा चुनाव में भाजपा टिकटो को लेकर एक या दो दिन...

हरियाणा चुनाव में भाजपा टिकटो को लेकर एक या दो दिन में कर सकती है घोषणा -ओम प्रकाश धनकड़

96
0
रोहतक 30 अगस्त : भाजपा की संकल्प पत्र की दूसरी बैठक आज रोहतक में संपन्न हुई. संकल्प पत्र के लिए अभी तक सोशल मीडिया वेबसाइट पर 26000 सुझाव आए हैं. यह बात आज भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनकड नें पत्रकार वार्ता के दौरान कही.
नायब सिंह सैनी करनाल की बजाय लाडवा से लड़ेंगे  चुनाव
धनखड़ ने कहा कि टिकटो को लेकर एक या दो दिन में टिकट वितरण पर मोहर लग जाएगी. हरियाणा में इडी की रेड को लेकर उन्होंने कहा कि इडी अपना काम स्वतंत्र रूप से करती है,किसको कहां से लड़वाना है यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है. शीर्ष नेतृत्व का फैसला ही अंतिम फैसला होता है.कुछ मंत्री और विधायकों की टिकट काटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक लिस्ट नहीं आ जाती तब तक वह कुछ नहीं कह सकते. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल की बजाय लाडवा से चुनाव लड़ेंगे इस पर धनखड़ ने कहा कि मैंनें सोशल मीडिया पर सुना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने उनके नाम की घोषणा की है कि वह लाडवा से चुनाव लड़ेंगे.
एक सप्ताह के बाद दोबारा बैठक की जाएगी
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनकड ने   कहा कि अभी कार्यकर्ताओं का सुझाव आना बाकी है. यह संकल्प पत्र का सुझाव अभियान अभी एक हफ्ता और चलेगा.एक सप्ताह के बाद दोबारा बैठक की जाएगी और उस बैठक तक सभी सुझाव आ जाएंगे.इसके अलावा कुछ लोग हमारे जाकर संकल्प पत्र के बारे में सुझाव लेंगे. उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की मांगों की जिम्मेदारी रणबीर गंगवा को दी गई है. वहीं अनुसूचित जाति के मुद्दे कृष्ण लाल पंवार संभालेंगे.इसके अलावा कमेटी के हर सदस्य को कोई ना कोई जिम्मेदारी दी गई है.
 ओमप्रकाश धनकरड़ ने कहा कि अगली बैठक में कुछ चुनिंदा प्रतिनिधि ही बुलाए जाएंगे. अभी तक जितने भी सुझाव आए हैं, उनकी ड्राफ्टिंग शुरू कर दी गई है.सुझाव आने के बाद ही घोषणा पत्र का स्वरूप तैयार किया जाएगा. जितने भी सुझाव आएंगे उनको लेकर 6 या 7 सितंबर को फिर से बैठक की जाएगी और 10 सितंबर तक पूरा खाका तैयार कर दिया जाएगा. उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व जो भी समय तय करेगा उस हिसाब से घोषणा पत्र लागू किया जाएगा.उन्होंने   कहा कि बहुत सारी पार्टी बिना बजट का अनुमान लगाए अपना घोषणा पत्र जारी कर देती हैं लेकिन भाजपा हर पहलू को ध्यान में रखकर अपना घोषणा पत्र जारी करेगी इसलिए दूसरी पार्टियों की केवल घोषणा ही रह जाती हैं,लेकिन हम जो संकल्प पत्र पर मंथन करेंगे. वही घोषणा पत्र में घोषणाएं लागू होगी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया कटाक्ष 
ओमप्रकाश धनखड़ नें राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक भाषण दिया था कि 10 दिन में कर्ज माफ लेकिन दोनों ही राज्यों में अभी तक कर्ज माफ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अकेले राजस्थान में 4000 लोगों ने आत्मह*त्या की. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि केवल घोषणा थी. पिछले लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि खटाखट खटाखट और लोग इनके झांसे में आ गए लेकिन उसके बाद क्या हुआ और लोग उनके दफ्तर में भी पहुंच गए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here