Home Haryana हरियाणा में ग्रामीण आवास योजना 2.0 की शुरुआत, गरीब परिवारों को मिलेगा...

हरियाणा में ग्रामीण आवास योजना 2.0 की शुरुआत, गरीब परिवारों को मिलेगा प्लॉट का लाभ

195
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को ग्रामीण आवास योजना 2.0 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया। इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवासीय प्लॉट मुहैया कराए जाएंगे। सरकार जल्द ही योजना की प्रक्रिया शुरू करेगी ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

गरीब परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

ग्रामीण आवास योजना 2.0 का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन गरीब परिवारों को जमीन मुहैया कराना है, जिससे वे स्वयं का घर बना सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

गौरतलब है कि योजना का पहला चरण पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जिसमें राज्य सरकार ने 61 ग्राम पंचायतों और एक महाग्राम पंचायत में 4,532 प्लॉट आवंटित किए थे।

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर की उम्मीद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एक कैबिनेट बैठक भी बुलाई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और अनुमोदन की संभावना है।

  • बैठक में नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी मिल सकती है।
  • ग्रुप सी और डी के पदों पर सीधी भर्ती नियमों में संशोधन पर भी विचार किया जाएगा।
  • इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को रु. 2100 प्रति माह सहायता देने के लिए योजना की पात्रता शर्तों पर चर्चा संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here