Home Haryana पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी के शिकंजे पर अभय...

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी के शिकंजे पर अभय सिंह चौटाला ने दी तीखी प्रतिक्रिया

144
0
सिरसा, 30 अगस्त: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी द्वारा शिकंजा कसने पर प्रतिक्रिया देते हुए इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है. अभय सिंह चौटाला ने   कहा कि उन्होंने सबसे पहले विधानसभा पटल पर 400 पेज की एक रिपोर्ट भाजपा सरकार को सोपी थी. जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभय चौटाला ने कहा कि उस समय ही अगर प्रदेश सरकार गंभीर होती तो कब की भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी होती।
अभय चौटाला ने कहा कि अब ईडी द्वारा तकरीबन 850 करोड़ की प्रॉपर्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कुर्क की गई है.जिसके बाद अब यह क्लियर हो गया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में कई घोटाले किए हैं। अभय चौटाला ऐलनाबाद के गांव का दौरा करने के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। अभय चौटाला ने कहा कि अब भी अगर सरकार वाकई में गंभीर है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ तुरंत जल्दी से जल्दी कार्रवाई करके उसे जेल में डालना चाहिए। अभय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकार में रहते हुए किसानों से सस्ती जमीन लेकर बड़े-बड़े बिल्डरों को महंगे दामों में बेची थी। अभय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ईडी पूछताछ कर चुकी है पूछताछ में सब सबूत ईडी के पास है अब गिरफ्तारी में देरी क्यों की जा रही है। अभय चौटाला ने कहा कि अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो इसका मतलब साफ है कि भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here