Home Haryana ब्रजमंडल यात्रा से पहले नूंह में मजार तोड़ी गई, माहौल फिर गर्म!

ब्रजमंडल यात्रा से पहले नूंह में मजार तोड़ी गई, माहौल फिर गर्म!

89
0

नूंह (हरियाणा) | ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही तावडू इलाके में एक मजार तोड़ने की घटना सामने आई है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले में 13 जुलाई रात 9 बजे से इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जो 14 जुलाई तक स्थगित रहेंगी। इसके साथ ही 1वीं से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है।

डीसी और एसपी खुद हालात का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायक सैनी ने यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें और फैक्ट्रियों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनज़र 2,500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 7 लोगों की जान गई थी। इसी कारण इस बार प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here