Home Business/Education हरियाणा सरकार ने अक्षय तृतीया की छुट्टी की रद्द, 30 अप्रैल को...

हरियाणा सरकार ने अक्षय तृतीया की छुट्टी की रद्द, 30 अप्रैल को सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे खुले

166
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) पर घोषित राजपत्रित अवकाश रद्द कर दिया है। अब 30 अप्रैल को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में सामान्य रूप से कामकाज होगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि “30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में जो अवकाश घोषित किया गया था, उसे गलती से शामिल किया गया था और अब उसे वापस लिया जाता है।”

पहले दी गई थी छुट्टी, अब हुआ बदलाव

पहले राज्य सरकार की वार्षिक छुट्टी सूची में अक्षय तृतीया को राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्शाया गया था। लेकिन अब प्रशासनिक स्तर पर की गई समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि इस दिन अवकाश नहीं रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here