हरियाणा, 24 अगस्त – होडल विधानसभा के दर्जनों गांवों के सरपंचों ने जिला पंचायत एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मर्रोली की अध्यक्षता में बीजेपी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी का दामन थामने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उनका पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने पार्टी में शामिल हुए सरपंचों को आश्वासन दिया की पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। सरपंचों ने बताया की बीजेपी पार्टी में उनके साथ अन्याय किया गया, जिस वजह से उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई है !
सरपंचों ने विधायक जगदीश नायर पर लगाए आरोप
इस मौके पर सरपंचों ने विधायक जगदीश नायर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में गांवों का विकास सिर्फ कागजों में ही हुआ है। इसके अलावा ना तो उन्हें पार्टी में मान सम्मान मिला और न ही पार्टी में उनकी कोई सुनवाई हो रही है। पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें विश्वास दिलाया की कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा और उनके गांव की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है तभी से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। भाजपा की अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। अबकी बार हरियाणा में पूरे बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जनता आगामी चुनावों में बीजेपी को हराकर अपना पूरा हिसाब लेगी। जिला पंचायत एसोसिएशन के जिला प्रधान महेश मर्रोली की अध्यक्षता में हसनपुर ब्लॉक अध्यक्ष रॉकी डराना, पप्पू खिरबी, ओमी बासवा, बहादुर गोडोता, प्रदीप डकोरा, सुरेश गुदराना, संजीत हदियातपुर, मनोज कमरावली, विजय चेची करौली, युशूफ खान दाढका ने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की देखरेख में बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा ये
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा की भाजपा सरकार ने जो प्रदेश के सरपंचों पर लाठियाँ बरसाई थी उसको प्रदेश के सरपंच भूले नहीं है ! उदयभान ने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा के कार्यों से दुखी हो चुकी है क्यों की भाजपा के शासन काल में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी में भ्र्ष्टाचार में और अप*राध में पुरे देश में नंबर वन है.







