2 जनवरी,सोनीपत —जिले के दो स्टार खिलाड़ियों काे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पैरा ओलंपियन धर्मबीर नैन व स्टार हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 जनवरी को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों ने पेरिस में हुए ओलंपिक व पैरालंपिक में पदक जीतकर देश के साथ जिले का भी नाम चमकाया था, धर्मवीर नैन ने अवॉर्ड मिलने की खुशी जताई तो कई मामलों में सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सरकार को खेल रत्न अवॉर्ड देना चाहिए था,तो हरियाणा सरकार ने अभी तक क्लास वन नौकरी नहीं दी ।
धर्मवीर नैन ने जताई खुशी तो सरकार पर भी उठाए सवाल
मूलरूप से गांव भदाना हाल विशाल नगर निवासी धर्मबीर नैन ने पेरिस पैरालंपिक में क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। धर्मबीर नैन इससे पहले रियो व टोक्यो पैरालंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित होने पर धर्मबीर नैन के परिवार में जश्न का माहौल है। धर्मबीर नैन ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। आज बहुत खुशी हो रही है। वर्ष 2012 में नहर में छलांग लगाने के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और आधे से ज्यादा शरीर ने काम करना बंद कर दिया था। अमित सरोहा के मार्गदर्शन खेलना शुरू किया और अब देश का नाम चमका रहे हैं। तो उन्होंने सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को खेल रत्न अवॉर्ड देना चाहिए वहीं हरियाणा सरकार ने उसे वन क्लास नौकरी नहीं दी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया वहां हम जीत गए तो सरकार डबल बैंच में चली गई।
धर्मबीर नैन की उपलब्धियां
वर्ष 2016 में रियो व 2021 में टोक्यो पैरा ओलंपिक में भाग लिया। वर्ष 2018 में जकार्ता में क्लब थ्रो में रजत पदक जीता। वर्ष 2022 में दुबई में हुई फैजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत व वर्ष 2024 में जापान के कोबे में विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य जीता था। साल 2024 में प्लेयर ऑफ द ईयर (पैरा) का खिताब से नवाजा गया।







