Home Ambala हमारा संगठन व RSS हमेशा ही मिल कर काम करता है-अनिल विज

हमारा संगठन व RSS हमेशा ही मिल कर काम करता है-अनिल विज

123
0
22अगस्त, अम्बाला—आरएसएस ने बीजेपी आलाकमान को सुझाव दिया है कि हरियाणा में 40% सिटिंग विधायकों के टिकट काटे जाएं और नये चेहरों को आगे लाया जाए। इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारा संगठन व RSS हमेशा ही मिल कर काम करता है अगर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है तो उस पर उस पर हमेशा ही कार्रवाई की जाती है !
पूर्व केंद्र मंत्री वीरेंद्र सिंह ने एक ब्यान में कहा है कि उन्होंने भाजपा के 47 विधायक उन्होंने जितवाये इस पर विज ने वीरेंद्र सिंह जी को कांग्रेस से धक्के मारकर निकाल दिया था हमारी पार्टी ने उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया उनकी पत्नी को विधायक बनाया साथ ही जो भाजपा की सरकार बनी उसमे कार्यकर्ताओ की तपस्या व नरेन्द्र मोदी जी का आशीर्वाद, नरेंद्र मोदी जी की वजह से हमारी सरकार बनी उनके कहने से क्या बन गया आप कल पार्टी में आये और आते ही 47 विधायक बना  दिए ये बात आप किस आधार पर कह रहे है ! कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के विधायक पुत्र चिरंजीवी यादव के उस ब्यान का समर्थक किया जिसमे उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर डिप्टी सीएम पद की दावेदारी पेश की है इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सपनो में खेल रहे है कांग्रेसी नेता और सपने कभी सच नहीं हुआ करते ये सब बाते सपनो में ही सच होंगी !हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार बन भी जाती है तो दिल्ली वाले छः माह में ही गिरा देंगे इस पर ऐसा प्रश्न ही पैदा नहीं होता कि हमारी सरकार न बने मै तो इस बात को किसी भी हद तक मानने को तैयार नहीं हूँ भाजपा की ही सरकार बनेगी इसलिए जेपी दलाल के वाक्या का कोई असर ही नहीं रह जाता !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here