22 अगस्त रोहतक—प्रदेश में आदर्श आचार सहिंता लगने के बाद सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है लेकिन रोहतक शहर के महावीर कॉलोनी वाशियों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर इस चुनाव में किसी भी पार्टी को वोट न देने का निर्णय लिया है। महावीर कॉलोनी के गली के गेट के बहार बोर्ड लगाया गया है । जिसमे लिखा हुआ है कि इस कॉलोनी में पीने का पानी, शिविर और पक्का रोड़ जैसी मूल भूत सुविधाओं का टोटा है । यह समस्या वर्षो से बनी हुई है सभी पार्टियों के नेता आ चुके हैं लेकिन समस्या ज्यूँ की तँयो बनी हुई है ।
महावीर कॉलोनी की समिति के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने बताया कि महावीर कॉलोनी में वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का टोटा है जिस समस्या को लेकर वह है अधिकारियों व नेताओं से मिल अनेको बार चुके हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नही है । कॉलोनी वाशी परेशान हैं और रोड़ पर पानी भरा होने से बीमारी भी फैल रही है । इस लिए सभी ने इकठा होकर यह निर्णय लिया है कि आने वाले चुनाव में वह किसी भी पार्टी को वोट नही देंगे । गौरतलब है कि पिछले वर्ष पानी भरने से महावीर कॉलोनी में सियासत शुरू हो गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद पानी में उतारकर सरकार व प्रशासन पर काम न करने के आरोप लगाए थे वही पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने इस समस्या का दोषी कांग्रेस सरकार ही बताया था और अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का सख्त निर्देश भी दिया था ।







