कुरुक्षेत्र, 22 नवंबर ( TSN)-हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजरी मेंटेन करने के उद्देश्य से जियोफेंसिंग एप्प अनिवार्य किया गया है। जिसमें किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अपने निर्धारित स्थान से 100 मीटर तक संकेत करेगी। अगर कोई कर्मचारी और अधिकारी 100 मीटर से बाहर होगा उसका एप्प के माध्यम से पता चलता रहेगा। जिसको लेकर तमाम स्वास्थ्य के डॉक्टरों,अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस एप्प का विरोध करना शुरू कर दिया है।
वहीं हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉक्टर प्रदीप नागर ने बताया कि इस एप्प के चलते सभी कर्मचारियों की निजी जानकारी लीक होने व साइबर क्राइम का खतरा बना हुआ है। डॉक्टरों को केसों से सम्बंधित बाहर भी जाना होता है। नागर ने बताया कि अपने फोन में इस एप्लिकेशन को इंस्टॉल करने के लिए निजी डाटा सांझा करना पड़ेगा। जिसके खिलाफ सभी कर्मचारी है।





