चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को चंडीगढ़ में नूंह वि+वाद पर प्रेस वार्ता की। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हालातों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह इस वि#वाद में हुए नुकसान की भरपाई करेंगे। मनोहर लाल ने कहा कि नुकसान की भरपाई के लिए स्कीम तैयार की जाएगी। जिनका इस घट$ना पर नुकसान हुआ है, वह पोर्टल पर दर्ज कराएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह डिप्टी कमिश्नर और एजेंसियों से भी नुकसान की जांच कराएंगे। क्षति पूर्ति पोर्टल का दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त तक सभी नुकसान का ब्योरा दें। खास बात यह है कि चल संपत्ति के नुकसान पर पीड़ितों को 80 फीसदी मुआवजा मिलेगा। 5 लाख तक के नुकसान पर 4 लाख मुआवजा दिया जाएगा।
अचल संपत्ति पर 25 लाख तक मुआवजा। कांवड़ियों की मौ+त पर ₹2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। HSVP का पिछले 5 साल का बिल माफ किया गया है। नूंह में अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां तैनात है। अब तक हिंसा में 6 लोगों की मौ#त हुई है। IRB की बटालियन तैनात रहेगी। मुख्यमंत्री ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। DGP और ADGP नूंह में है। अभी SIT बनाने की जरूरत नहीं लगती।







