Home Haryana सीएम नायब सिंह आश्वास्त..बोले 400 पार के साथ सरकार बनाने जा रहे

सीएम नायब सिंह आश्वास्त..बोले 400 पार के साथ सरकार बनाने जा रहे

113
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ने गर्मी में काम किया था यही कारण है कि आज हम 400 पार के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं । वोट परसेंटेज कम होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि चार जून को सब स्पष्ट हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि 4 जून को रिजल्ट आएगा वह रिजल्ट साबित कर देगा, जब 11 की 11 सीटे हम हरियाणा में जीतेंगे ।
सीएम ने राहुल गांधी  के  बयान पर कहा कि वह  झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करते हैं.2 महीने तक चुनाव चल किसी भी कांग्रेस नेता ने कहा हो कि हमने गरीब के लिए यह किया है महिला के लिए यह काम किए हैं किस के लिए यह काम किए हैं युवाओं के लिए काम किया,कभी भी कहीं भी इन्होंने यह बात नहीं की झूठ को लेकर यह चुनाव लड़ते रहे । उन्होंने कहा कि  लोग अब जान चुके हैं 60 वर्षों तक कांग्रेस इस देश पर शासन किया,अब यह रूप बदलकर आए हैं यह नए रूप में घमंडी या गठबंधन के रूप में आए हैं.सभी लोग भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं और लोगों का विश्वास एक गठबंधन से उठ चुका है भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में सरकार बना रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here