Home politics अनिल विज के मंत्रालयों में हो सकता है बदलाव… हेल्थ विभाग...

अनिल विज के मंत्रालयों में हो सकता है बदलाव… हेल्थ विभाग की जगह स्थानीय निकाय विभाग देने की तैयारी

150
0
चंडीगढ़ : ( TSN)- सीएम  मनोहर लाल खट्टर जल्द ही अनिल  विज के विभाग बदलने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से मिल सकते हैं। वहीं विज ने भी उनके स्वास्थ्य विभाग में CMO के दखल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से शिकायत करने की तैयारी की है।
हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के हेल्थ डिपार्टमेंट में दखल से नाराज चल रहे अनिल विज के महकमों में बदलाव की तैयारी चल रही है। सीएम  मनोहर लाल खट्‌टर के अनिल विज से हेल्थ डिपार्टमेंट वापस लेने की चर्चा हैं। इसके बदले में उन्हें शहरी स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी वापस दी जा सकती है। हरियाणा सरकार के सूत्रों के अनुसार विज से हेल्थ वापस लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here