Home Haryana हरियाणा में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

हरियाणा में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

198
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रदेशवासियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली सुविधाओं की समय अवधि तय की गई है जिसकी वजह से अंबाला की जनता भी काफी खुश दिखाई दे रही है। क्योंकि अब उन्हें अपने वाहनों से संबंधित किसी भी काम के लिए सरकारी विभागों के ज्यादा चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इस विषय में जानकारी देते हुए अंबाला एसडीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को प्रदान की जाने वाली 37 सेवाओं की निर्धारित समय सीमा अधिसूचित की है, जिसके तहत अब 7 दिन में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण जैसे काम हो जाएंगे और ड्राइविंग लाइसेंस में नए श्रेणी 10 दिन में जुड़ जाएगी।

सरकार के द्वारा इस समय अवधि तय करने की वजह से आम जनता भी काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रही है। अब आसानी से उनका ड्राइविंग लाइसेंस या उनके वाहनों की आरसी जल्दी उनके घर पर पहुंच जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here