Home Haryana भाजपा व लोजपा पार्टी के सदस्यों ने सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की...

भाजपा व लोजपा पार्टी के सदस्यों ने सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में की कांग्रेस ज्वाइन

127
0
कैथल, 19अगस्त : कैथल के किसान भवन पर आज लोक जनशक्ति पार्टी (युवा मोर्चा ) की राष्ट्रीय सचिव व सूपार्श्व जैन शिक्षा समिति की संचालिका प्रज्ञा पाशा जैन ने अपने साथियों सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की।गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी के चेयरमेन लोकसभा सांसद चिराग पासवान हैं। जिसमें प्रज्ञा पाशा जैन राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त है। रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर सभी साथियों क़ो कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का वायदा किया।
कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन करने वाले सदस्यों ने  कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान,नौजवान,मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार ने 10 साल के शासनकाल में कैथल सहित पूरे हरियाणा क़ो विकास के मामले में 50 साल पीछे धकेल दिया है। भाजपा पार्टी ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। कैथल व हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के आयाम स्थापित होंगे।उन्होंने कहा कि गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व इसलिए हम सभी समाज के साथियों के साथ मिलकर हलके के प्रत्येक गांव व वार्डों में पूरी मेहनत व लगन से कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। रणदीप सुरजेवाला के हाथों को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here