Home Ambala कांग्रेस का विनेश फोगाट को टिकट देने के मुद्दे पर अनिल विज...

कांग्रेस का विनेश फोगाट को टिकट देने के मुद्दे पर अनिल विज ने कसा तंज

97
0
अम्बाला, 05 सितम्बर : हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा विनेश फोगाट को टिकट देने के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वो (विनेश फोगाट) देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं तो इसमें हमें कोई एतराज नहीं है।
अनिल विज आज अम्बाला छावनी भाजपा के चुनावी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, बजरंग पुनिया को भी टिकट देने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पेठ में थी और इनके उकसाने से ही आंदोलन चल रहा था, नहीं तो खिलाड़ियों का फैसला भी हो जाता।
टिकट न मिलने से नाराज लोगों को लेकर कहा ये 
हरियाणा में भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद टिकट न मिलने से नाराज लोगों को लेकर अनिल विज ने कहा कि 90 सीटों का चुनाव हैं और एक-एक सीट से कई-कई लोग चुनाव लड़ना चाहते थे। पार्टी ने  उम्मीदवारों को देखते हुए 67 लोगों की सूची जारी की हैं। कई-कई बार छोटी-छोटी नाराजगी हो भी जाती हैं और उनको मना लिया जाएगा। नेताओं के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि सभी को मनाने का काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here