यमुनानगर 16 अगस्त-हरियाणा के कृषि मंत्री कँवर पाल गुर्जर ने सढ़ोरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों खानुवाला व चिंतपुर का दौरा किया। सोमनदी के तटबंध पर खुद मोटरसाइकिल चला कर ग्रामीणों के साथ पहुंचे कृषि मंत्री और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सोम नदी में पानी ज्यादा आने के कारण टूटे हुये तटबंध को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारिओं को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुये नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हर संभव सहायता की जाएगी । फ़सल के नुकसान की भरपाई के लिए बाढ़ प्रभावित खेतोँ की गिरदावरी करवा के सरकार को भेज दी गई है।प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ ख़डी है.
कृषि मंत्री इस दौरान गांव चिन्तपुर में बाढ़ के कारण जान गँवाने वाले सतपाल के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी.कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा की बाढ़ के पानी से गांव के घरों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगी। गलियां आदि जो भी खराब हुई है उनको ठीक करवाया जाएगा नदी में दोगुना पानी आने के कारण व बहाव की चौड़ाई कम होने के कारण तटबंध टूट गया है। क्षतिग्रस्त तटबंध को ठीक करने के लिए दो मशीन लगाई गई है। तीन मशीनें और लगा लगाकर पांच मशीनों द्वारा कल तक मिट्टी का काम पूरा कर लिया जाएगा। पत्थर व स्टड लगाकर पानी का बहाव बदला जाएगा। संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसी को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।बाढ़ प्रभावित लोगो के बीच जाकर कृषि मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा को हम आपसी सहयोग और मिलकर निपटेंगे। जिन नागरिकों का नुकसान हुआ है, उसकी नुकसान की भरपाई सरकार करेगी।उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में नागरिक धैर्य रखें और घबराए नहीं, सरकार और प्रशासन उनके साथ है।







