अम्बाला, 15 अगस्त– आज स्वतंत्रता दिवस का महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। अंबाला शहर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने मंच से अपने संबोधन के दौरान प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है कि जिस धरती पर वो पले, बड़े हुए वहां उन्होंने ध्वजारोहण किया।
वहीं परिवहन मंत्री असीम गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले 1300 छात्र छात्राओं को शुभकामना किट भेजी जाएगी। इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने कल के लिए स्कूलों का अवकाश भी घोषित किया। 78वां स्वतंत्रता दिवस आज पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अंबाला में भी हरियाणा के परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने भी पारम्परिक तरीके से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जिला पुलिस,एनसीसी लडके व लडकियां, स्काउट्स सहित अन्य टुकडिय़ों द्वारा शानदार मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया । इस दौरान स्थानीय स्कूलों से आये छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक व देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी पेश किये। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम पर आधारित मास पीटी व योगा का भी प्रदर्शन किया गया । ध्वजारोहण के बाद मंच से जनता को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री असीम गोयल ने सभी अंबाला वासियों व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मंच से बोलते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी विभिन्न योजनाओं से भी स्थानीय जनता को अवगत करवाया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि आज का यह पल उनके लिए बड़ा गौरव का पल है। क्योंकि जिस धरती पर वो पले बढ़े,चलना सीखा वहाँ राष्ट्रीय ध्वज का मान सम्मान करने का अवसर मिला है। वहीं परिवहन मंत्री असीम गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले 1300 छात्र छात्राओं को शुभकामना किट भेजी जाएगी।






