अंबाला 15 अगस्त-आज पूरे देश में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है ! इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट सुभाष पार्क में तिरंगा फहराया ! इससे पहले उन्होंने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया ! इस मौके पर बरसात होने के बावजूद भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे !
तिरंगा झंडा फहराने के बाद पूर्व गृह मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के साथ साथ लोगों को हमारी आजादी के बारे में जानकारी दी !आज पूरे देश में 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है ! इसी कड़ी में आज हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट सुभाष पार्क में नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया उसके बाद भारत का तिरंगा झंडा फहराया ! इस मौके पर भारी बारिश भी लोगों के देश प्रेम को कम नहीं कर पाई ! भारी संख्या में बीजेपी कार्य कर्ताओं ने इस मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई ! मीडिया से बात करते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इतनी बारिश में भी इतने लोग यहां पर पहुंचे ! उन्होंने कहा कि हम अनेकों वर्षो से यहां पर तिरंगा फहराते आ रहे है उन्होंने कहा की आज के दिन हमने किया खोया क्या पाया और आगे के लिए हमारी क्या दिशा है ! उन्होंने कहा की आज का जो स्वतंत्रता दिवस है वो 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है ! उन्होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत बने इसके लिए सारा लगे सारी सरकारें लगे , सारी संस्थाएं लगे ऐसी व्यवस्था बनाई जाए ! वहीं उन्होंने कहा कि नेता जी का आजादी दिलाने में अहम योगदान रहा ! उन्होंने कहा कि अंग्रेज सरकार जिसका कभी सूरज डूबता नही था उसके खिलाफ सेना बनाकर शशत्र युद्ध करना ये नेता जी ने किया ! वहीं उन्होंने कहा कि हम पिछले 40 सालों से यहां झंडा फहरा रहे है लेकिन पिछले दस सालों से जब से मैं मंत्री बना तब से सरकार जहां ड्यूटी लगती थी मैं वहां तिरंगा झंडा फहराता रहा ! उन्होंने कहा कि इस बार भी सरकार ने पूछा की आप कहां झंडा फहराएंगे और मेरे कार्यकर्ता चाहते थे कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंबाला कैंट में झंडा फहराऊं !







