रेवाड़ी (एकता): हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से 8 गायों की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे की वजह से रेल यातायात पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर अजमेर से रेवाड़ी की तरफ एक मालगाड़ी आ रही थी। इसी बीच कई गाय ट्रैक पार करते समय इसकी चपेट में आ गई। पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान के रहने वाले चरवाहे इन्हें रेलवे लाइन पार करवा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के गौरक्षा दल के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। गायों को रात में ही मौके पर दफना दिया गया। Tragic accident in Rewari: 8 cows killed after being hit by goods train







