Home Haryana करनाल पुलिस अधीक्षक ने दी हिदायत…ठंड व कोहरे में सावधानी बरतें वाहन...

करनाल पुलिस अधीक्षक ने दी हिदायत…ठंड व कोहरे में सावधानी बरतें वाहन चालक

166
0
करनाल, 14 नवंबर -सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह और रात को फॉग ओर स्मोग मिलकर जनजीवन पर असर डालती हुई नजर आ रही है  कि सावधानी हटी नही कि दु.र्घटना घटी नही। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहन चलाने की हिदायत दी है, ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सकें और किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना हो।
वाहन चालक इन बातों का रखें ध्यान 
इस संबध में पुलिस अधीक्षक डा. गंगाराम पुनिया ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है। अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घ.टनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाए।कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं । वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखे, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि हाई वे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फॉलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है। वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके।
हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक 
हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाइट्स दिखाई नहीं देती। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धुंध को काटने में मददगार साबित होती हैं । कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें। किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो  करें। जहां तक संभव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर न निकलें।
अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं
वाहन मालिक एवं चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं । खासतौर से ट्रक या टैंपो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा न करें । अगर किसी वाहन में तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दूर खड़ा करें और उसकी लाइट जलाए । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को ठंड व धुंध के चलते अपने अपने क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति न होने पाए ।वहीं आम लोगो ने इस कोहरे के साथ पराली ओर शेलरों का धुंआ बताया जिसके कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है। इसका आम लोगो के जीवन पर खासा असर दिखाई पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here