गुरुग्राम (एकता): हरियाणा के सीएम शुक्रवार को प्रदेश वासियों को दो हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह आज वर्चुअली इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि सीएम विभिन्न जिलों में 167 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
पिछले 8 सालों में किए गए विकास कार्यों के फलस्वरूप हरियाणा की गिनती आज देश के विकसित राज्यों में है। यहां आईटी का उपयोग करते हुए साल 2019 में पहली बार वर्चुअल माध्यम से खट्टर ने प्रदेशभर को करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी थी।







