Home Haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा

146
0
11 दिसंबर, कुरुक्षेत्र- श्री जयराम विद्यापीठ आश्रम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गणमान्य लोगों ने स्वागत किया. श्रीजयराम संस्थाओ के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने स्फटिक शिवलिंग के समक्ष भूपेंद्र हुड्डा से पूजा अर्चना करवाई. इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक अशोक अरोड़ा, हरमोहिंदर चट्ठा ,मंदीप चठा,पूर्व विधायक मेवा सिंह,कैलाशो सैनी सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे.
श्रीजयराम संस्थाओ के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि गत 35 वर्षों से श्रीजयराम विद्यापीठ आश्रम में निरंतर गीतामहोत्सव की धरा बह रही है. इस बार भी गरीब कन्याओ के विवाह व कवि सम्मेलन तथा हजारो स्कूली बच्चों ने गीता ज्ञान से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत की है.भूपेंद्र हुड्डा ने जयरामआश्रम के पुरुषार्थ की भूरी भूरी प्रशंसा करते की कहा कि शिक्षा व समाजसेवा क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है. जयराम संस्था, किसान आंदोलन पर कहा कि उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाए क्योंकि लाठी गोली चलाना किसी समस्या का समाधान नहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here