Home Haryana डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा बोले…एक बार फिर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा बोले…एक बार फिर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

139
0
सिरसा, 13 अगस्त : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पूरी तैयारी हैं। उनका कहा कि  पिछले 10 सालों में भाजपा ने पूरी तरह से पारदर्शिता से हरियाणा में काम किया है। उन्होंने कहा कि अब मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी भी कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहे हैं जिसके बाद उन्हें आभास हो रहा है कि हरियाणा में पूरी मेजोरिटी से एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनेगी।
डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा की पिछले विधानसभा चुनाव में पूरी मेजोरिटी नहीं आने पर टीस भी निकलती सामने आई। उन्होंने कहा कि पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में तो थोड़ी सरकार बनाने में कमी रह गई थी लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में पूरी मेजोरिटी के साथ हम सरकार बनाएंगे। डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह मंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों सहित हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है.जिसका जीता जागता सबूत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों दिया है.उन्होंने कहा कि मानसून कम होने की वजह से किसानों की फसल की बिजाई सही तरीके से नहीं हो पाई है जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के दर्द को समझते हुए उन्हें ₹2000 प्रति एकड़ के हिसाब से आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया है।हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि वह कई सालों से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं और पार्टी और संगठन भी विधायक जीतने वालों को ही तवज्जो देता है, तो ऐसे में वे एक बार फिर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर साधा निशाना
रणबीर सिंह गंगवा के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर से रहे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पुत्र मुंह में प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
डिप्टी स्पीकर ने कांग्रेस पर किया पलटवार 
डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पिता पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है इनका हरियाणा में कोई वजूद नहीं है। रणवीर सिंह गंगवार ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा में कुछ कमियां रह गई थी कांग्रेस की गलत नीतियों का प्रचार करने में भाजपा विफल रही थी जिस वजह से हरियाणा की सभी 10 सीटों में से 5 सीटें जीत पाए थे लेकिन अब उसमें सुधार करके पूरी मेजोरिटी से हरियाणा में विधानसभा में सरकार बनाएंगे..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here