Home Crime करनाल: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या के मामले में प्रेमी...

करनाल: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर मांगा जाएगा रिमांड

167
0

करनाल | दीवान कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या की और शव को करनाल के कंबोपुरा इलाके में फेंक कर फरार हो गया था।

महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से करनाल के कंबोपुरा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी बढ़ेड़ा गांव में हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले पूजा अपने पति को छोड़कर करनाल शहर के दीवान कॉलोनी में एक अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन में रहने लगी थी।

हत्या के बाद शव को गांव में फेंककर भागा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पूजा की हत्या उसी व्यक्ति ने की, जिसके साथ वह रह रही थी। आरोपी वारदात के बाद शव को कंबोपुरा में छोड़कर मौके से फरार हो गया था। जांच अधिकारी श्री भगवान ने बताया कि देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पूछताछ के जरिए हत्या के कारणों और अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here