रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने हिट एंड रन कानून को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस कानून को बनाने से पहले देश भर के ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवर एसोसिएशन से विचार विमर्श करना चाहिए था। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कानून पर दोबारा विचार विमर्श के लिए लिखूंगा।डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार को इस कानून पर पुनर्विचार करना चाहिए।
बदहाल और असुरक्षित सड़कें हा+दसों के लिए जिम्मेदार: अनुराग ढांडा
वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार के हिट एंड कानून का विरोध करते हुए कहा कि ये कानून देश के करोड़ों ड्राइवरों के खिलाफ़ है। इस कानून को बीजेपी ने सदन में बिना चर्चा के पास कराया है, उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कानून में संशोधन से पहले जनता और ड्राइवरों से सुझाव नहीं लिए गए। देशभर में पहले से ही 30 प्रतिशत ड्राइवरों की कमी है और इस तरह के कानून से ड्राइवरों की और कमी बढ़ेंगी।







