Home Ambala स्वतंत्रता दिवस को लेकर अंबाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अंबाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम

154
0

अंबाला,13 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस को लेकर अंबाला में इस बार जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर की अनाज मंडी में होने वाला है, जिसे लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपयुक्त अंबाला ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद परेड की सलामी ली इसके उपरांत सभी प्रस्तुतियों को भी देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए वहीं सुरक्षा को लेकर उपयुक्त अंबाला ने बताया कि मंडी में आने वाले सभी लोगों की चेकिंग की जाएगी और जो भी वाहन मंडी है खड़े होगे उनकी चेकिंग की जाएगी.

 

 

 

 

 

 

आज़ादी का जश्न पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है, हर साल जिला स्तर पर कार्यकर्मों का आयोजन होता है, वही अंबाला में इस बार हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री असीम गोयल ध्वजारोहण करेंगे। आज शहर की अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर विशेष अतिथि जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता पहुंचे और ध्वजारोहण किया।इस दौरान 15 अगस्त को होने वाले सभी प्रस्तुतियों को भी उपयुक्त अंबाला ने देखा वहीं कार्यक्रम स्थल पर जो भी कमियां दिखाई दी उन सभी को पूरा करने के निर्देश दिए गए इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि अनाज मंडी में इस बार 15 अगस्त को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम होने वाला है जिसे लेकर यहां का जायजा उन्होंने आज लिया है और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं वह सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपी अंबाला को निर्देश दिए गए हैं की मंडी में आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करवाई जाए और लोगों की भी चेकिंग करवाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here