हांसी (एकता): हिसार जिले के हांसी में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां 20 लाख रुपए के नोटों से श्याम बाबा का श्रृंगार हुआ। बता दें कि हांसी में 51वां श्याम महोत्सव चल रहा है, जो कि 28 मई तक चलेगा।
मीडिया सूत्रों के अनुसार में महोत्सव श्याम बाबा का करीब 20 लाख के नोटों से श्रृंगार किया गया, जिसमें 10,20,100, 500 और 2000 तक के नोट लगे हुए थे। यह कार्यक्रम 21 मई शुरू हुआ है। अब तक इस महोत्सव में जगन्नाथ यात्रा, कलश यात्रा भी निकाली जा चुकी है 26 मई यानि कि आज शाम 6 बजे शोभा रथ यात्रा के साथ-साथ पहली बार केरल की मनभावन झांकियां निकाली जाएगी। जिसमें 45 कलाकार पैदल चलकर भजन बोलेंगे।
कार्यक्रम में दिल्ली से आई अलका गोयल द्वारा बाबा श्याम का भाषण दिया जाएगा। श्याम महोत्सव को लेकर पूरे शहर को चमकाया गया है। लाइटों से स्पेशल सजावट की गई है। वहीं मंदिर के दरबार को थाईलैंड से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया है।







