Home Faridabad महिला आयोग चेयरपर्सन के पास आए झूठे केस पर महिलाओं पर...

महिला आयोग चेयरपर्सन के पास आए झूठे केस पर महिलाओं पर भी हुई कार्रवाई

134
0
9 अगस्त,फरीदाबाद – महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज ‘ काम की बाद पत्रकारों के साथ ‘ के तहत प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश में महिला आयोग द्वारा ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया l उन्होंने कहा कि इन ढाई वर्षो के कार्यकाल में उनके पास 9000 केस आए थे जिनमें से 97% केसों का निपटारा किया गया ।
प्रेस को संबोधित करते हुए महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान आयोग ने कड़े प्रयास करते हुए हर बेटी की समस्या का समाधान किया। इन वर्षों के दौरान आयोग की टीम ने पूरी मेहनत करते हुए 97% केसों का निपटारा किया । उन्होंने बताया कि इन वर्षों के दौरान उनके पास 9000 शिकायतें आई थी और 97% शिकायतों का हल निकाला गया और उन्हें सॉल्व किया गया । उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि जिन जो महिलाएं अपनी समस्याएं दबाकर बैठी थी वह जागरूक हुई और बाहर निकाल कर आयोग तक पहुंची जिसकी उन्हें बेहद खुशी है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा महिलाओं के मामलों में पारदर्शिता रखी गई और दोनों पक्षों को बुलाकर आमने-सामने काउंसलिंग भी की गई फिर कहीं जाकर वह नतीजे पर पहुंचे। उन्होंने माना की 5% झूठे केस भी उनके सामने आए जिनमे ब्लैकमेलिंग, पैसा मांगना और हनी ट्रैप जैसे मामले भी थे और ऐसे मामलों में महिलाओं पर भी कार्रवाई हुई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here