पलवल, 9 अगस्त –हरियाणा में चल रही कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर कटाक्ष करते हुए, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने 10 सालों का हिसाब जनता को दे। उसके बाद भाजपा से हिसाब मांगे। हरियाणा के साथ विकास में जो भेदभाव कांग्रेस की सरकार ने किया उसका हिसाब जनता को दें। कांग्रेस की सरकार में किसानों के साथ धोखा किया गया।
हरियाणा में आज किसानों की फसल को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा अलग जनसभा कर रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा अलग जनसभा कर रहा है। दूसरी तरफ कुमारी शैलजा अलग से जनसभाई कर रही हैं। इससे साफ उजागर होता है कि कांग्रेस के अंदर कितनी गुटबाजी हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा के नेतृत्व की सरकार तीसरी बार हरियाणा में बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कैबिनेट ने हरियाणा के विभिन्न विभागों, व बोर्ड निगमों में वर्षों से कार्यरत कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नौकरी की गारंटी देने, का फैसला लिया है। कर्मचारियों को उनकी रिटायरमेंट 58 वर्ष की उम्र होने तक हटाया नहीं जाएगा। राज्य के कर्मचारियों को अतिथि अध्यापकों की तर्ज पर रिटायरमेंट की उम्र तक सेवाओं में रखने का सराहनीय कदम उठाया है। भाजपा सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला,जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद थे। बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। सरकार ने किसानों को हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश में अबकी बार बारिश होने की वजह से खरीफ की फसलों की पैदावार में कमी आई है ।जिसके चलते सरकार ने खरीफ की फसलों पर 2 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का फैसला लिया है।







