कुरुक्षेत्र: चन्द्रिका ( TSN)- जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की नौंवी बैठक में मंत्री कमल गुप्ता ने 15 में से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान किया ।वही विधायक सुभाष सुधा ने 200 रजिस्टरियों के इंतकाल ना होने का मामला उठाया तो मंत्री ने कड़े तेवर दिखाए । उधर बैठक में गैरहाजिर रहे तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है ।
शहरी स्थानीय निकाय एवं आवास मंत्री डा. कमल गुप्ता ने जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की नौंवी बैठक में 15 में से 12 शिकायतों का मौके पर समाधान किया है,जबकि जो तीन शिकायत है लंबित रखी गई है। अधिकारियों की अनुपस्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि जो अधिकारी आज की बैठक में बिना पूर्व निर्धारित सूचना के अनुपस्थिति है उन्हें कारण बताओं नोटिस दिया गया है, जबकि विधायक द्वारा इंतकाल नहीं होने बारे उन्होंने कहा कि तहसीलदार को ताकीद किया गया है कि ठीक कार्य करें अन्यथा कार्रवाई होगी ।







