हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव जैंदापुर मे कांग्रेसी नेता बलजीत डागर द्वारा आयोजित घोषणा पत्र के लिए चौपाल चर्चा कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष गीता भुक्कल भी मौजूद रही। दीपक बावरिया ने लोगों से मेनिफेस्टो की चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दीपक बाबरिया ने शायराना अंदाज में सीएम नायब सैनी पर चुटकी ली और सरकार के सभी वायदो को झूठा बताया ।
कांग्रेस के मेनिफेस्टो के लिए पलवल में चौपाल चर्चा
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा की चुनावों में जो वादे भाजपा ने लिए थे उनको बाद में जुमले करार दिया। उन्होंने कहा जो भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने की बात करती है वो केवल मशीनों में धांधली की सोच रही है.लोगों ने लोकसभा चुनावों में इनकी धांधली नहीं चलने दी अबकी बार चुनावों जनता ने मजबूती मतदान किया और यह धांधली में लोकसभा चुनावों की तरह कामयाब नही हुए तो इनकी प्रदेश में जमानत भी नही बचेगी। ये केवल झूठ बोलने में माहिर हैं इन्होने लोगों को गुमराह करने का काम किया है. कर्मचारियों और किसानों के साथ धोखा किया है.कांग्रेस की यात्राओं को लेकर हो रही गुटबाजी पर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा की कुमारी शैलजा कांग्रेस की बड़ी नेता है और पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई भी नेता कार्यकर्ता जनता के बीच जा सकता है। इस दौरान गीता भुक्कल ने भी लोगों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की ।







