Home Haryana CM आवास पर पहुंची आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर...

CM आवास पर पहुंची आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन.. डिप्टी सीएमओ को दिया ज्ञापन

153
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN) मुख्यमंत्री आवास पर  आशा वर्करों ने  अपनी मांगों को लेकर  प्रदर्शन किया.इस दौरान उन्होंने  डिप्टी सीएमओ डॉक्टर तरुण  को  ज्ञापन भी दिया.
आशा वर्कर का कहना है कि उन्होंने  पहले भी  आंदोलन किया था बावजूद इसके सरकार ने हमारी मांगे मानी थी लेकिन अब तक नोटिफिकेशन होने के बावजूद भी इंप्लीमेंट नहीं किया गया.इसको लेकर कल हम पंचकूला अपने ही ऑफिस में जा रहे थे, रास्ते में ही हमारे कार्यकर्ता और नेताओं को पुलिस ने रोक लिया और उनको नजर बंद कर दिया.  इसको लेकर आज प्रदेश भर में बीजेपी  और जेपी के विधायको को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है.इसी कड़ी में आज  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर पहुंचे हैं  और प्रदर्शन किया है और अपना ज्ञापन सोपा है. अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आने वाले दिनों में हमारे स्टेट की एक मीटिंग होगी और उसमें कोई हम बड़ा फैसला लेंगे ।
वही मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर तरुण ने उनका ज्ञापन लिया और उनका कहना था कि आशा वर्कर ने अपना ज्ञापन सौंपा है उसको आगे अधिकारियों को भेज दिया जाएगा और उनकी समस्या का हल करवाया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here