कालका 8 अगस्त : उपमंडल के गांव बसोला में गत दिनों पहले गांव में हुई लड़ाई झगड़े में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृ*त्यु हो गई थी और परिवार वाले लड़ाई झगड़ा करने वाले लोगों को कार्रवाई करने को लेकर पुलिस से मांग कर रहे थे ,लेकिन पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न करने को लेकर आज गांव वासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इकट्ठे होकर रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया और गांव वासियों को समझा बुझा के 1 घंटे के बाद जाम को खुलवाया…वही पीड़ित परिवार ने बताया कि यदि उन्हें एक दिन के अंदर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वह दोबारा फिर रोड को जाम करेंगे







