Home Crime स्टेट टास्क फोर्स पुलिस की टीम ने चार मोस्ट वांटेड बदमाशों को...

स्टेट टास्क फोर्स पुलिस की टीम ने चार मोस्ट वांटेड बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

127
0
करनाल,14 दिसंबर–हरियाणा में म.र्डर और फिरौती की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले बेखोफ बदमाशों पर स्टेट टास्क फोर्स पुलिस की टीम ने नकेल कसते हुए बड़ी कामयाबी  हालिस की है। टीम को जैसे ही सूचना मिली के चार मोस्ट वांटेड बदमाश करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए करनाल के चिड़ाव मोड के समीप से चारों बदमाशों को बड़ी मात्रा में हथियारों सहित काबू किया।
6 पिस्टल व 25 जिंदा राउंड किए बरामद
स्टेट टास्क फोर्स पुलिस टीम के इंचार्ज दिपेन्द्र राणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर टीम द्वारा कार्यवाही की गई है। 4 बदमाश जो कि मर्डर व फिरौती के मामलों में फरार चल रहे थे। इन बदमाशो ने ,सोनीपत,जींद व नरवाना सहित यूपी के सहारनपुर में संगीन वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। उन्होंने बताया कि करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे,यह अभी जांच का विषय है। देर रात टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए इनको कावू किया है। बदमाशो के पास से अवैध 6 पिस्टल, 8 मैगजीन 25 जिंदा राउंड बरामद किए गए है। कावू किये गए बदमाशों में मुख्य आरोपी दीपक नरवाना से,पुनीत – सिवा-पानीपत से,रोविन-सहारनपुर से व अरुण- बरवाला हिसार के रहने वाले है। आज चारो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और जानकारी हासिल की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here